मिलेट खीर या कंगनी खीर
Read this article in
अब तक मिलेट्स उतने लोकप्रिय नहीं थे और ज्यादातर पशुओं और पक्षियों के खाने के लिए इस्तेमाल होते थे पर अब कुछ समय से इसकी पोषकता और गुणवत्ता देखते हुए इसकी लोकप्रियता भी बढ़ रही है| चाहे वह बाजरा (पर्ल मिलेट) हो या जोवार (सोरघम), रागी (फिंगर मिलेट) हो या कंगनी (फॉक्सटेल मिलेट), इनके ग्लूटेन फ्री होने की वजह से यह बहुत पसंद किये जाने लगे हैं| अनेक गुणों से भरे यह छोटे अनाज के दाने 8 महीने से ऊपर के बच्चों को विभिन्न रूप में दिए जा सकते हैं| हमारे ब्लॉग पे आपको मिलेट डोसा, मिलेट फ्राइड राइस, मिलेट खीर, मिलेट खिचड़ी, मिलेट भात की रेसिपीस मिल जायेंगी| जब मुझे इनके फायदों के बारे में पता चला और मैंने पहली बार इन्हें बनाना शुरू किया तो फिर मुड़ कर नहीं देखा| मैं अपनी रेसिपीज में मिल्लेट्स को कम से कम हफ्ते में 3 दिन ज़रूर मिलाती हूँ और मैं खुश हूँ कि मैं इसे अपने परिवार को खिलाने में कामयाब हुई हूँ|
मिलेट खीर या कंगनी खीर | Millet Kheer or Paayasam Hindi Recipe
इस रेसिपी मिएँ मैंने कंगनी (फॉक्सटेल मिलेट) का इस्तेमाल किया है पर यह खीर झंगोरा (बार्नयार्ड मिलेट), कोदरा (कोदो मिलेट), या कुटकी (लिटिल मिलेट) के साथ भी अच्छी बनती है| इसका स्वाद बेहद अच्छा है और मेरे छोटे से प्रीस्कूलर को बहुत पसंद है| मैंने इसे पैन में बनाया है, आप इसे प्रेशर कुक्कर में 3 सीटी आने तक पका सकती हैं| नया खाना अपनाना इतना आसान नहीं होता पर सही समय पर लिया गया कदम आपको इसे अपनाने में मदद करता है| तो आईये, मेरे साथ अपने परिवार को मिलेट्स के फायदों से अवगत कराने की ओर छोटा सा कदम उठायें|
मिलेट खीर या कंगनी खीर | Millet Kheer or Paayasam Hindi Recipe
मिलेट खीर या कंगनी खीर
मिलेट खीर या कंगनी खीर
लेखक:कविता प्रशांत
पकाने की विधि: मीठा
भोजन:भारतीय

सामग्री
- फॉक्सटेल मिलेट या कंगनी - 1/2 कप
- पानी - 2 कप
- दूध - 3/4 कप
- घी - 2 टीस्पून
- चीनी - 1 कप
- केसर - 10 स्ट्रैंडस
- काजू - 10
- बादाम - 5
- किशमिश - 10
बनाने का तरीका
- मिलेट को एक कटोरे में लें और उसे 2 बार धोकर गन्दगी निकाल लें और फिर पैन में दाल कर 20 मिनट तक मध्यम आंच पर पका लें| अगर पानी ज्यादा लगे तो उसे निकल दें और एक तरफ रख दें| आप इसे 3 सीटी दे कर कुकर में भी पका सकते हैं|
- एक मोटे तले के बर्तन में घी डालें और सारे ड्राई फ्रूट्स 2 मिनट के लिए भून लें| अब इन्हें निकाल कर साइड रखें और उसी बर्तन में दूध और चीनी मिलाएं|
- अब इसमें केसर और इलाइची पाउडर मिलाएं और अच्छे से हिला दें| इस मिक्सचर को बहुत अच्छे से उबालें| अब इसमें पका हुआ कंगनी मिलेट मिलाएं और 2 मिनट के लिए फिर से पकाएं|
- भुने हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं और मिक्स करके सबको खिलाएं| बेहतर स्वाद के लिए फ्रिज में रख कर ठंडा कर लें|
- मिलेट खीर खाने और खिलाने के लिए तैयार है|
हिंदी में नए रेसिपी के लिए कृपया हमारे Facebook Page से जुड़े |
मिलेट खीर या कंगनी खीर
विधि
1. मिलेट को एक कटोरे में लें और उसे 2 बार धोकर गन्दगी निकाल लें और फिर पैन में दाल कर 20 मिनट तक मध्यम आंच पर पका लें| अगर पानी ज्यादा लगे तो उसे निकल दें और एक तरफ रख दें| आप इसे 3 सीटी दे कर कुकर में भी पका सकते हैं|
2. एक मोटे तले के बर्तन में घी डालें और सारे ड्राई फ्रूट्स 2 मिनट के लिए भून लें| अब इन्हें निकाल कर साइड रखें और उसी बर्तन में दूध और चीनी मिलाएं|
3.अब इसमें केसर और इलाइची पाउडर मिलाएं और अच्छे से हिला दें| इस मिक्सचर को बहुत अच्छे से उबालें| अब इसमें पका हुआ कंगनी मिलेट मिलाएं और 2 मिनट के लिए फिर से पकाएं|
4.भुने हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं और मिक्स करके सबको खिलाएं| बेहतर स्वाद के लिए फ्रिज में रख कर ठंडा कर लें|
5. मिलेट खीर खाने और खिलाने के लिए तैयार है|
मिलेट खीर या कंगनी खीर
यह हिंदी लेख या रेसिपी आपको पसंद आई तो हमारे Facebook Page और YouTube Channel से जुड़िये |