बच्चों के लिए 8+ खजूर की रेसिपियाँ | Can I give my baby Dates?
Read this article in
बच्चों के लिए 8+ खजूर की रेसिपियाँ | Can I give my baby Dates?
क्या मैं अपने बच्चे को खजूर दे सकती हूँ | हम कब बच्चे को खजूर दे सकतें हैं | शिशुओं को खजूर कैसे खिलाए | बच्चों के लिए खजूर की रेसिपियाँ | आसान देसी खजूर की रेसिपियाँ | शिशुओं को खजूर के फायदे | मैं बच्चों को खजूर कब देना शुरू कर सकती हूँ |
खजूर ताकत से भरे होते हैं | खजूर शिशु आहार में शामिल करने के लिए एक बढ़िया खाद्य हैं | जब ठोस आहार पदार्थों को शुरू करते हैं तब खजूर बेहतरीन आहार हैं । खजूर में चीनी और फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। खजूर में मौजूद फ्रुक्टोज और डेक्सट्रोज का सरल चीनी तत्काल ताकत प्रदान करता हैं। खजोर के पोषक तत्व बढ़ते हुए बच्चे के आहार को संतुलित करते हैं जो माँ के दूध के पोषक तत्वों का पूरक के समान हैं। खजूर में प्राकृतिक मीठास होता है | खजूर के इस्तेमाल करने से परिष्कृत चीनी का उपयोग कम कर सकतें हैं |
आप अपने बच्चे को कब खजूर दे सकते हैं?
खजूर से अधिक मात्र में पोषकतत्व मिलता हैं और अच्छाईयों से भरा हैं | खजूर को 6 महीने से ऊपर के उम्र के शिशुओं को ठोस आहार शुरू करने के बाद सिरप के रूप में शुरू कर सकतें हैं और धीरे-धीरे उंगली में पकड़ आने के बाद पूरा खजूर दे सकतें हैं ।
शिशुओं के लिए खजूर के लाभ
- मस्तिष्क विकास-खजूर में पोटेशियम मस्तिष्क के विकास में मदद करता है | खजूर में अधिक पोषक तत्व मौजूद है जो बच्चे के समग्र संज्ञानात्मक विकास को सक्षम करता है। खजूर प्राकृतिक ताकत देनेवाला आहार है | नसों की कमजोरी को कम करता है।
- बदहजमी /अपच को रोकने के लिए – पेट में कीड़ों को खत्म करने में मदद मिलती है | आंतों में अनुकूल बैक्टीरिया की मात्र को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह आंतों की समस्याओं को रोकने में मदद करता है जो शिशुओं में एक आम समस्या हैं ।
- जिगर की सुरक्षा -छोटे बच्चों में वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण सामान्य होते हैं जो बदले में जिगर पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं जिससे पीलिया, टाइफाइड और हेपेटाइटिस जैसे यकृत की बीमारियों का कारण बनते हैं | नन्हे बच्चे इसका शिकार होते हैं। खजूर में लिवर को सुरक्षित करने का गुण होते हैं | इसलिए इसे बच्चे के आहार में शामिल करने के लिए बेहतरीन आहार है।
- गैस्ट्रिक अल्सर के लिए -कुछ बच्चे एसिडिटी और अल्सर से पीड़ित हो सकते हैं। खजूर को इस्तेमाल करने से इन लक्षणों को कम करने में मदद होते हैं | गैस्ट्रिक अल्सर के इलाज के लिए खजूर का उपयोग करने से पहले आप अपने बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह जरूर करें।
- मजबूत दांतों के लिए और बेहतर दांत विकास के लिए– खजूर मसूड़ों को मजबूत बनाने और दांतों को मजबूत करने में और तेज बनाने में मदद करता है। पका हुआ खजूर चबाना अच्छा दंत व्यायाम है इससे शिशुओं को फायदा होता है।
- बुखार या चेचक से उबरने के लिए – बुखार और चेचक के दौरान खजूर में शामिल पौष्टिकता तेजी से स्वस्थ होने में सहायता करती है। खजूर में पोषक तत्वों का समृद्ध मिश्रण होने के कारण शिशु आहार में शामिल करना बेहतरीन हैं। दूध के साथ खजूर भी मिला सकते हैं।
- डिसेंटरी/पेचिश के लिए उपाय -बच्चों में आंत के बैक्टीरिया का संक्रमण के कारण पेचिश हो सकता है। मीठी खजूर का सेवन से नियंत्रित किया जा सकता है।
- कब्ज से राहत मिलती हैं -खजूर में मौजूद फाइबर मल विसर्जन के लिए सहायक हैं | जल अवशोषण को बढ़ावा देता है। यह शिशुओं में आसान मल त्याग में सहायता करता है।
- बुखार – बच्चों में बुखार सामान्य है। खजूर एसिडिटी और डायरिया जैसी कुछ असुविधाओं को मिटाने में मदद करता है जो शरीर के तापमान बढ़ाने के साथ आती हैं। दूध के साथ मिश्रित खजूर बेहद पौष्टिक है | बुखार से तेजी से स्वस्थ होने में मदद करता है।
- रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार लाने के लिए –खजूर में अधिक मात्र में लौह होता है। बच्चे की लाल रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है। यह स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देता है |नरम और मुलायम त्वचा पाने में मदद मिलता है।
खजूर में मौजूद पोषकतत्व
बच्चों के लिए 8+ खजूर की रेसिपियाँ | क्या मैं अपने बच्चे को खजूर दे सकती हूं?
शिशुओं के लिए खजूर कैसे खिलाएं?
बच्चों को खजूर देने से पहले उसका बीज निकालें | 1-2 खजूर पानी में भिगोएँ, भिगोने के बाद इसे प्यूरी बनाए या सिरप के रूप में दे सकतें हैं | धीरे-धीरे उंगली से पकड़ आने के बाद खजूर को हाथ से खाने के लिए दे सकतें हैं । शिशुओं का पाचन तंत्र नाजुक होता है इसलिए नए आहार पदार्थों की अचानक शुरूआत न करें । शिशुओं को कठिन बनावट वाली खजूर को चबाने की उम्मीद नहीं कीजा सकती। इस तरह के खतरे से बचने के लिए उबले हुए खजूर या छोटे टुकड़ों में मैश करने के बाद बच्चों को खिला सकतें हैं ।
बच्चों और शीशुओं के लिए रेसेपी संग्रह
- शिशु आहार चार्ट – 6 महीने , 7 महीने, 8 महीने , 9 & 10 महीने
- 21+ प्युरी रेसेपियों की संग्रह
- 15+ चावल के रेसेपियों का संग्रह
- बच्चों के लिए घरेलू परिहार
इस लेख को अपडेट किया जाएगा | जब नए रेसेपियों को तैयार किया जाएगा। हमारे कुछ बहुत ही दिलचस्प रेसिपीज़ जरूर कोशिश कीजिए जिन्हें हमने अपके प्यार बच्चों को मन में और दिमाग में रखते हुए खास बनाया हैं | ये रेसिपी सरल, त्वरित, स्वस्थ और पोषण से भरपूर हैं।
बच्चों के लिए 8+ खजूर की रेसिपियाँ | Can I give my baby Dates?
Video: बच्चों के लिए 8+ खजूर की रेसिपियाँ | Can I give my baby Dates?
बच्चों के लिए 8+ खजूर की रेसिपियाँ | Can I give my baby Dates?
इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। नियमित अपडेट के लिए कृपया हमारे Instagram, Facebook Page और YouTube Channel से जुड़िये। आप नियमित चर्चा के लिए हमारे Facebook Group or WhatsApp Group से भी जुड़ सकते हैं। आपकी राय हमारे लिए आवस्यक है | आपकी राय देना न भूलें |