बार्ले मूंग की खिचड़ी | Barley Moong Khichdi in Hindi
Read this article in
बार्ले मूंग की खिचड़ी | Barley Moong Khichdi in Hindi
बार्ले या जौ एक बहुमुखी गुणों का सुनहरा और पीला अनाज है | इसका स्वाद नट की तरह होता हैं और चबाने वाला अनाज आहार में होना ज़रूरी हैं । जौ में अधिक फाइबर है जो स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है| शरीर को एंटीऑक्सीडेंट की आपूर्ति करता है | मधुमेह के खिलाफ सुरक्षा देता है | सबसे अच्छा शिशु आहार है और पूरे अनाज विकल्पों में जौ का अपना ही गुण है। वसा और कैलोरी में कम है लेकिन फाइबर में अधिक है | क्विनो, बाजरा, ब्राउन चावल और यहां तक कि ज्वार के बराबर होता है।
बार्ले को कन्नड़ में जवे गोधी कहतें है, हिन्दी में जौ, तमिल में परली, बेंगोली में जब, मराठी में सतु, बार्ले / तेलगु में पच्छा यावुलू कहतें हैं | दुनिया भर में बार्ले अपने गुणों और भलाई से जाना जाता हैं | विभिन्न नाम होने के कारण पोषण और स्वास्थ्य के लिए जौ हमारे आहार में होना आवश्यक है। बार्ले मूंग की खिचड़ी 8 महीने और उससे ऊपर के उम्र के बच्चों को दी जा सकती है
बार्ले / जौ के कुछ रेसिपी यहाँ दिया गया हैं ज़रूर कोशिश करें | कुछ अन्य विविध खिचड़ी रेसेपी संग्रह भी दिया है देखिए और बनाइए|
बार्ले मूंग की खिचड़ी | Barley Moong Khichdi in Hindi
[recipe-box]
हिंदी में नए रेसिपी के लिए कृपया हमारे Facebook Page से जुड़े |
बार्ले मूंग की खिचड़ी | Barley Moong Khichdi in Hindi
बार्ले मूंग की खिचड़ी : बार्ले मूंग की खिचड़ी को बनाना बहुत आसान है | शिशुओं और बच्चों के लिए स्वादिष्ट और स्वस्थ नाश्ते का विकल्प है |
बार्ले मूंग की खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री :
- बार्ले – 1/4 कप
- मूंग – 2 tbsp
- तेल / घी / मक्कन – 1 tsp
- करी/ कड़ी पत्ता – 4-5
- जीरा – 1/4 tsp
- हींग – चुटकी
- हल्दी – एक चुटकी
- काली मिर्च पाउडर –चुटकी
- नमक – स्वादानुसार
बार्ले मूंग की खिचड़ी बनाने की विधि :
- कुकर के पैन लें ,इसमे तेल/घी/मक्कन डालें गरम होने के बाद जीर,कड़ी पत्ते, मूंग और बार्ले/जौ डालें और अच्छी तरह मिलाए | 2. इसके बाद एक चुटकी काली मिर्च, हल्दी, हींग,नमक( चाहे तो ) और पानी डालें |
2.अच्छी तरह मिलाए और कुकर की ढक्कन को बंद करके 3 सीटी तक पकाए |
3.कुकर ठन्डे होने के बाद अच्छी तरह मिलाये और खिचड़ी तैयार है |
4.बार्ले मूंग की खिचड़ी शीशुओं और बच्चों के लिए स्वादिष्ट नाश्ता तैयार है|
बार्ले मूंग की खिचड़ी | Barley Moong Khichdi in Hindi
सूचना :
- शिशुओं को नए आहर पेश करने से पहले शिशु डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए |
- चाहे तो मसल कर या मिक्सर से पीस कर खिला सकतें है |
- बच्चे के उम्र और स्वाद के अनुसार नमक और मसालों को डालें |
- परिवार में ग्लूटेन एलर्जी का इतिहास हो तो बार्ले / जौ बच्चों को पेश करने में सावधानी बरतें |
यह हिंदी लेख या रेसिपी आपको पसंद आई तो हमारे Instagram, Facebook Page और YouTube Channel से जुड़िये |